Sunday, October 6, 2024
28.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeक्राइमदहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

प्रतीकात्मक लोगो

पति,ससुर,सास, सहित 6 आरोपित।

लोकल पब्लिक न्यूज़/ डुमरियाघाट
डुमरियाघाट (पूर्वी चंपारण ) थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया पंचायत अंतर्गत गिरी टोला  में बुधवार देर संध्या पुलिस ने एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है। मृत महिला प्रीति देवी 25 वर्षीय  रामपुर खजुरिया पंचायत के राहुल गिरी की पत्नी बताई गईं है।। मामले को लेकर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बड़ा हरपुर निवासी प्रीति के पिता प्रेमचंद्र गिरी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर दहेज के लिए अपने पुत्री का हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है की दहेज को लेकर ससुराल वालो ने मिलकर उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। ससुराल वाले पहले से दहेज के लिए दबाव बना रहे थे।  यथा शक्ति अनुसार दहेज देकर पुत्री का शादी किया गया था। इधर उसके रिश्तेदारों द्वारा सूचना मिली की उसकी पुत्री की मौत हो चुकी है। जब वह अपने पुत्री के ससुराल पहुंचे तो उसकी पुत्री जमीन पर गिरी हुई थी। उसके गले पर निशान था और दुपट्टा लपेटा हुआ था। उसने पुत्री की ससुराल वालो में पति राहुल गिरी, ससुर शर्मा गिरी, नीला देवी, सुभाष गिरी, संजय गिरी, प्रभावती देवी को आरोपित किया है। वही साधु गिरी और चितरंजन गिरी पर आरोप लगाते हुए कहा की इन दोनो ने मिलकर सभी ससुराल वाले को वहां से भगाने में मदद की। थानाध्यक्ष ध्रुवनारायण ने बताया की पुलिस ने शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेजा है। वही मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular