Sunday, October 6, 2024
30.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeबड़ी खबरबिहार में बीजेपी कैंडिडेट की लिस्ट जारी।

बिहार में बीजेपी कैंडिडेट की लिस्ट जारी।

अश्विनी चौबे ,अजय निषाद का टिकट कटा, नवादा विवेक ठाकुर लड़ेंगे।

बिहार: में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है ।बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कट गया है। वहीं पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है ।भाजपा ने बिहार में अपने हिस्से की सभी 17 लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा रविवार की रात कर दी है । सूची में चार नए चेहरे हैं पार्टी ने बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बदले पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाई गई है।
मुजफ्फरपुर से अजय निषाद के बदले राज भूषण निषाद को उम्मीदवार बनाई गई है। सासाराम से छेदी पासवान के बदले शिवेश राम तो नवादा से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाई गई है। हालांकि उम्मीदवारों में किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है मौजूदा सांसदों में शिवहर से रामादेवी पार्टी की इकलौता महिला सांसद थी। शिवहर सीट जदयू कोटे में जाने के कारण रामादेवी पहले ही बे टिकट हो चुकी है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार पश्चिमी चंपारण से डॉक्टर संजय जयसवाल ,पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी ,उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह ,पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव ,आरा से आरके सिंह ,बक्सर से मिथिलेश तिवारी ,सासाराम से सुरेश राम, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह ,और नवादा से विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

लोक सभा सीटे और उम्मीदवार :

1. पश्चिमी चंपारण_ संजय जयसवाल
2. पूर्वी चंपारण _राधा मोहन सिंह
3. अररिया _प्रदीप कुमार सिंह
4. औरंगाबाद_ सुशील कुमार सिंह
5. मधुबनी_ अशोक कुमार यादव
6. दरभंगा_गोपाल जी ठाकुर
7. मुजफ्फरपुर_ राजभूषण निषाद
8. महाराजगंज _जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
9. सारण _राजीव प्रताप रूडी
10. उजियारपुर _नित्यानंद राय
11. बेगूसराय _गिरिराज सिंह
12. नवादा _विवेक ठाकुर
13. पटना साहिब_ रवि शंकर प्रसाद
14. पाटलिपुत्र _रामकृपाल यादव
15. आरा _राजकुमार सिंह
16. बक्सर _मिथिलेश तिवारी
17. सासाराम _शिवेश राम।

लड़ेगे चुनाव।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular