Sunday, October 6, 2024
30.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeकारोबार18000 करोड़ में बने अटल सेतु में दिखीं दरारें, कांग्रेस ने लगाया...

18000 करोड़ में बने अटल सेतु में दिखीं दरारें, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।

MTHL Cracks : पीएम मोदी ने 12 जनवरी को अटल सेतु ब्रिज का शुभारंभ किया था।

अटल सेतु 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है। 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला यह ब्रिज देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसका 16.5 किमी हिस्सा समुद्र में और 5.5 किमी जमीन पर है।

देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ (MTHL) में पहली मॉनसून बारिश में ही दरार पड़ने की खबर है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को नवी मुंबई में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) ब्रिज यानी अटल सेतु का दौरा किया। उन्होंने अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया और बीजेपी  सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया । इसी साल 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 18 हजार करोड़ में बने अटल सेतु का उद्घाटन किया था।


अटल सेतु का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा पूरे राज्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। हम विधानसभा में भ्रष्टाचार के कई उदाहरण पेश करेंगे। अटल बिहारी बाजपेयी का , देश के लोग सम्मान करते हैं। लेकिन बीजेपी उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार करने में संकोच नहीं करती है। महाराष्ट्र अमित शाह और नरेंद्र मोदी के लिए उगाही का साधन बन गया है ।महाराष्ट्र को लूटकर गुजरात को दिया जा रहा है, इसलिए वे महाराष्ट्र की झूठी प्रशंसा करते है। यात्रियों की सुरक्षा चिंताओं को उठाया। उन्होंने कहा कि, ‘मैं यहां आपको यह दिखाने आया हूं कि हम जो कह रहे हैं वह सिर्फ आरोप नहीं है।महाराष्ट्र में मुंबई के अटल सेतु को लेकर राजनीति गरमा गई है।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular