Sunday, October 6, 2024
28.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूजभूमि विवाद निपटारे को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित।

भूमि विवाद निपटारे को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित।

Photo Local public news

पूर्वी चम्पारण कोटवा/लोकल पब्लिक न्यूज़: भूमि विवाद निपटारे को लेकर कोटवा थाना परिसर में शनिवार को सीओ मोनिका आनंद के अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। बता दें कि जिला पदाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।आज के जनता दरबार में पुराने एक भी मामले का निष्पादन नहीं हो पाया। वही जनता दरबार में आठ नए मामले सामने आए। जिसमे पोखरा पंचायत से सिकंदर सहनी और चंद्रिका सहनी के बीच  घड़ारी को लेकर है।जिसमे एक ही जमीन पर दोनो पक्ष अपना अपना दावा कर रहे हैं।इस मामले में सीओ द्वारा दोनो पक्षों को बंशावली पेश करने की बात कही गई।जसौली पट्टी पंचायत के रुदल पासवान और मोहन पासवान के बीच जोत के एक ही जमीन पर दोनो पक्षों का दावा है।इस मामले में भी दोनो पक्षों को बंशवाली पेश करने की बात कही गई। भोपतपुर उत्तरी पंचायत के समिया बेगम द्वारा आवेदन देकर जमीन पर दूसरे लोगो द्वारा जबरन कब्जा कर लेने का आरोप लगाया गया है।इस मामले में सीओ द्वारा दोनो पक्षों को नोटिस भेजने की बात कही गई।अहिरौलिया पंचायत के चूमन बैठा और जानकी बैठा के बीच का है। जिसमे दोनो पक्षों को अपनी अपनी साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में आने की बात कही गई। बडहरवा कला पश्चिमी पंचायत के विनोद सिंह का आरोप है कि मेरे ही खतियानी जमीन पर पड़ोसी कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इस मामले में भी दोनो पक्षों को नोटिस भेजने की बात कही गई।मौके पर सीओ मोनिका आनंद,एसआई दीप्ति कुमारी, एएसआई हरेंद्र कुमार,राजस्व कर्मचारी अमित कुमार आर्यन,अंचल लिपिक कन्हैया प्रसाद सिंह मौजूद थे।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular