Sunday, October 6, 2024
30.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeमनोरंजनकोटवा में कुश्ती सह दंगल प्रतोयोगिता आयोजित।

कोटवा में कुश्ती सह दंगल प्रतोयोगिता आयोजित।

महिला , पुरुष व भेड़ो के दंगल में उमड़ी लोगो की भारी भीड़।

पूर्वी चम्पारण कोटवा(लोकल पब्लिक न्यूज़)
हाई स्कूल के खेल मैदान में महिला पुरुष एवं भेड़ो का दंगल प्रतोयोगता आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार , नेपाल एवं उतर प्रदेश सहित कई स्थानों के 80 जोड़ी पहलवान की अपने प्रतिद्वन्दी से भिड़ंत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन अखाड़े में ही फीता काटकर कल्याणपुर  विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। दंगल प्रतियोगिता में जिले के अलावे सारण , गोरखपुर, इलाहाबाद , झारखण्ड , नेपाल ,राज्यस्थान,बनारस,मिर्जापुर, हरियाणा,पटना,बगहा के पहलवानो ने अपने कुश्ती के दाव – पेंच दिखाए। वही कुश्ती में दर्शको का खूब मनोरंजन हुआ। कुश्ती सह दंगल में 30 जोड़ी महिला एवं 50 जोड़ी पुरुष ,2 जोड़ी भेड़ो ने कुस्ती में भाग लिया।महिला पहलवानो की भिड़ंत भी देखने लायक थी। उनके भी दांव – पेंच को देखकर लोग अचंभित हो रहे थे। इसके अलावे भेड़ो की लड़ाई ने भी लोगो का खूब मनोरंज किया।बाहर से आये कुछ पहलवानो ने कुस्ती के अलावे अपने करतब दिखा कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पहलवानो के प्रत्येक जोड़े के लड़ाई के लिये पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया था। दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हुआ कुश्ती प्रतियोगिता देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान स्थानीय पुलिस में एएसआई हरेंद्र कुमार,रतन गंगोई ने सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद थे। मौके पर दंगल प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता
समाजसेवी मैनेजर यादव ,जिला पार्षद मनोज पासवान , बच्चा यादव , पन्नालाल यादव ,  सतेंद्र यादव , लखींद्र यादव , राजेन्द्र बैठा , विकास यादव,सरोज यादव,मुन्नी लाल यादव,चुमान पटेल,अरुण कुशवाहा,अब्बास मिया,लालबिहारी बैठा, मुकेश खलीफा,संजय यादव बच्चा यादव सहित बड़ी संख्या में गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular