Sunday, October 6, 2024
31.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeराजनीतिनिर्वाचन सामग्री के आपूर्तिकर्ताओं के साथ डीएम ने की मीटिंग।

निर्वाचन सामग्री के आपूर्तिकर्ताओं के साथ डीएम ने की मीटिंग।

ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वाचन सामाग्री की आपूर्ति में कोताही पर कार्रवाई तय।

मोतिहारी: निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा निविदा के आधार पर चयनित सामग्री आपूर्तिकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में एक बैठक की गई। बैठक कर सभी आपूर्तिकर्ताओं को निर्वाचन कार्य की महत्ता और गंभीरता को ध्यान में रखकर ससमय सामग्रियों की अपूर्ति करना सुनिश्चित करने की बात कही गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि आपूर्ति की गयी सामग्रियों की गुणवत्ता से समझौता नही किया जायेगा। दिये गये कार्यादेश के आलोक आपूर्ति का भुगतान निर्वाचन की समाप्ति के 15 दिनों के अन्दर कराने का भरोसा दिया गया।

पूर्वी चम्पारण कोटवा में विजय संकल्प रैली कल,एनडीए के सभी बड़े नेता होंगे शामिल।

निर्वाचन के दौरान टेंट, पंडाल, सीसीटीवी, विडियोग्राफी, वेवकास्टिंग, प्रिंटिंग जैसे कार्य बड़े स्तर पर होते हैं। प्रत्येक कार्य से संबंधित इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं को बराबर-बराबर भाग मे कार्य आबंटित करने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया। वही डीएम ने कहा कि जो एजेन्सी या आपूर्तिकर्ता इस बढ़ में स्थिलता बरतेंगे वे कानूनी कार्रवाई की जद में होंगे। उन्होंने कहा कि निविदा के आधार पर सभी सामग्रियों का दर निर्धारित कर दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी रक्सौल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिकरहना, अनुमण्डल पदाधिकारी अरेराज भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज भूमि सुधार उप समाहर्ता चकिया एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular