Sunday, October 6, 2024
30.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeज़रा हटकेशिव शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई जल यात्रा।

शिव शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई जल यात्रा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल यात्रा नगर भ्रमण कर पहुचा यज्ञ स्थल।

पूर्वी चम्पारण कोटवा(लोकल पब्लिक न्यूज़) प्रखण्ड क्षेत्र के बडहरवा कला पश्चिमी टोला लक्षुमानवा हसनपुर गाव में शिव पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा गाजे – बाजे व हाथी – घोड़े के साथ स्थानीय शिव शक्ति मंदिर परिसर से निकल कर हसनपुर, कोनहवा, अम्मापार के रास्ते बडहरवा राज घाट पर पहुचीं। जहा आचार्य रौशन दुबे के मंत्रोचार के बीच जल भरा गया। कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर जय शिव के जयकारे के साथ नगर भ्रमण कर मंदिर परिसर में पहुचे। पूजा का कार्यक्रम 20 अप्रैल को जल यात्रा, 21 अप्रैल को पञ्चांग पूजन व बेदी निर्माण, 22 अप्रैल को बेदी पूजन,23 अप्रैल को नगर परिक्रमा 24 अप्रैल प्राण प्रतिष्ठा और अष्टयाम के साथ ही 25अप्रैल को यज्ञ सम्पन्न हो जायेगा। जिसमें यजमान नवीन मिश्रा, अरुण मिश्रा,रामेश्वर यादव, जग्रानाथ यादव , रामजीवन यादव , राजेश्वर यादव, पूजा में शामिल हुए।
मौके पर सरपंच लालन यादव , भोला यादव, नवल यादव, मोतिलाल यादव, रंगीला यादव, गणेश यादव, हरिशंकर यादव, देवधारी शर्मा, प्रभु शर्मा, आशा शर्मा, पनालाल साह, रामाधार साह, निकेश सिंह, गुड्डू मिश्रा मुन्ना मिश्रा सहित हजारों श्रद्धालु पूजा में भाग लिए।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular