Sunday, October 6, 2024
28.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
HomeBlogबथना में आग का तांडव , दो दिन में 61 घर जल...

बथना में आग का तांडव , दो दिन में 61 घर जल कर राख, छटपटाते रहे ; झुलसे मवेशी नही पहुचे मवेशी चिकित्सक ?

आगलगी से भयभीत ग्रामीण

कल ही व्याह कर आई दुल्हन  का नही बचा कोई समान।

सीओ व डीएसपी ने घटना का किया जांच।

अगलगी में कुछ भी नहीं बचा।

कोटवा पू च (लोकल पब्लिक न्यूज़) प्रखण्ड क्षेत्र के बथना पंचायत अंतर्गत नुनिया टोली वार्ड नंबर 5 में गुरुवार को अचानक लगी आग में 50 से अधिक घर जल गए है। इस घटना में कई मवेशी झुलस गए , वही सभी परिवार का बर्तन , कपड़ा व अनाज भी जल गया है। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड का चार  वाहन स्थानीय लोगो के साथ आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत किया , तब जाकर आग पर काबू पाया गया। वही  डीएसपी सदर 2 जितेश कुमार पांडेय , सीओ मोनिका आनन्द व पीपराकोठी पुलिस भी मौके पर पहुचकर घटना की जांच कर छति का आकलन किया।

आग से भयभीत ग्रामीण

मवेशियों की हालत को देखते हुए लोगो ने कई बार मवेशी अस्प्ताल के प्रभारी को फोन किया पर वह मौके पर नही पहुचे । इतना ही नही स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को कॉल किया , बावजूद इसके मवेशियों के इलाज के लिए कोई मेडिकल स्टाफ नही पहुचा।

watch video

जिनका घर जला है उसमे जयकिशुन महतो , रामस्वरुउप महतो , अशोक महतो , बिनोद महतो , परशुराम महतो , नागेश्वर महतो , लखेन्द्र महतो , रामशरण महतो आदि शामिल है। बता दे कि नागेश्वर महतो के बेटे की शादी थी। 

भाजपा नेता का बोलेरो पिकअप चोरी, थाने में दीया आवेदन

जिसका बारात बुधवार को ही लौट कर आया। उक्त आगलगी की घटना ने नई दुल्हन का सारा सामान राख कर दिया है। उसके शरीर पर जो वस्त्र है उसके अलावे कुछ भी नही बचा है। वही घटना के दौरान घरों में एक रसोई गैस सिलिंडर के विस्फोट करने के बाद लोग जान जोखिम में डाल कर अपने – अपने घरों से गैस सिलिंडर निकालकर भागे , अन्यथा पड़ोसी वार्ड भी आग की चपेट में आ जाता। बहरहाल सीओ एवं हल्का कर्मचारी द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यहां बता दे कि तीन दिन पूर्व इसी वार्ड में 11 लोगो का घर जला था। सभी पीड़ितो को सरकारी सहायता के तहत 12 – 12 हजार की राशि उनके खाते में भेज दी गई है। इस मामले में अंचल व थाने को लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular