Sunday, October 6, 2024
30.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeराजनीतिपीओके लाना है तो चार सौ पार जाना है : मांझी

पीओके लाना है तो चार सौ पार जाना है : मांझी

कोटवा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए।

चुनावी सभा में यादव वोटर को रिझाने की कोशिश, फेक कहानी सुना गए नित्यानंद।

पूर्वी चम्पारण कोटवा /लोकल पब्लिक न्यूज़: रूस यूक्रेन वार में भारत का झंडा हाथो में लेकर भारतीयों के साथ पाकिस्तान व बंगलादेश के छात्र भी निकल गए थे।पीएम मोदी दुनिया भर में एक अद्भुत शख्सियत बन कर उभरे हैं। पीओके को भारत मे मिलाना है तो ‘ अबकी बार चार सौ पार ‘ पर खरा उतरना होगा। कोटवा हाई स्कूल के खेल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए गुरुवार को यह कहना था पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का।  उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विरोधी पस्त हो चुके हैं। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक देश में एनडीए की सरकार रहेगी संविधान को कोई छू नहीं सकता है। पीओके भारत मे आएगा पर उसके लिए 400 सौ से ज्यादा लोक सभा की सीटे जितने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जब रूस – यूक्रेन युद्ध छिड़ा तो यूक्रेन में फंसे 22 हजार भारतीय छात्रों को वापस देश बुलाया गया। जिसमे भारत ही नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्र भी भारत का झंडा हाथों में लेकर अपने वतन लौटने में सफल हुए थे। हाला की रूस यूक्रेन वार रूकवाने वाली बात में CNN की रिपोर्ट और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बात की पुष्टी नही की थी। और इस बात को लेकर विपक्ष ने कई तरह की अटकलें भी लगाती रही है। आगे  सभा को सबाधित करते हुए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है तो कुछ लोगों को दर्द हो रहा है। ये लोग जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना नहीं चाहते थे। आगे बोले यदुवंशी , रघुवंशी दोनो भाई है।  महाभारत और रामायण की  कहानियां सुना कर दोनो वंशो को एक बताया। यादव वोटरों को अपने भाई रघुवंशी को (यानी राधामोहन सिंह) को वोट देकर जितने की अपील किए । हाला की  अगर ग्रंथो की मानें तो इक्ष्वाकुवंशीय राजा दिलीप के पुत्र रघु थे। आगे चलकर राजा अज के पुत्र दशरथ और राम हुए। जबकी शिव पार्वती से उत्पन्न पुत्री अशोक सुन्दरी  राजा नहुष से राजा ययाति उत्पन्न हुए जिनके पुत्र राजा यदु हुए थे। कुल मिलाकर माने तो यादव वोटरों को रिझाने का पुरजोर एक कोशिश थीं ।

चुनावी सभा में यादव वोटर को रिझाने की कोशिश, फेक कहानी सुना गए नित्यानंद।

आगे बोले 70 वर्ष से अधिक के उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया है। किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अपने समाज के लोगो को अपील करते हुए श्री राय ने कहा कि कुंए की तरफ नही समुंद्र के साथ होने की जरूरत है।( यानी राजद के तरफ़ नही भाकपा के साथ होने की बात कर रहे थे) बोले भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी के विकास के लिए संकल्पित है। वही बिहार  सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा की आज घर – घर मे शौचालय,बिजली,पानी,राशन की उपलब्धता मौजूदा सरकार की देन है। सूबे के सहकारिता , पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा की 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी और आज सुरक्षा , स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ ही किसान,नौजवान,महिलाओ के लिए कई योजनाएं लागू की गई है। सभा को संबोधित करते हुए दक्षिण बिहार के कद्दावर नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा की 2005 में जीरो से एनडीए की सरकार ने विकाश कार्य करना शुरू किया आज बिहार हीरो बन गया है।गरीब परिवारों को सरकार दो – दो लाख रुपए की सहायता राशि देकर रोजगार को प्रेरित कर रही है। इसके अल्लावे सभा को पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार,पवन जायसवाल,पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह,संतोष कुशवाहा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार,विनोद एवं नंदू राय ने किया , वही संचालन राजेश्वर प्रसाद यादव ने की।मौके पर प्रभावती देवी,हिमांशु सिंह उर्फ गप्पु सिंह,ऋतुराज पांडेय,मंकेश्वर सिंह,विजय मांझी,नन्हे सिंह,अरविंद गुप्ता,शंभू प्रसाद,राजन दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular