Sunday, October 6, 2024
31.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
Homeज़रा हटकेप्राकृतिक संसाधनों का अनादर उत्पन्न कर रहें है  संकट ।

प्राकृतिक संसाधनों का अनादर उत्पन्न कर रहें है  संकट ।

पूर्व मंत्री ब्रज किशोर बाबू को पौधा देते शिक्षक गण।

पर्यावरण की पाठशाला में बड़ी संख्या में बच्चे हुए शामिल कोटवा हाई स्कूल में लगाए गए एक सौ पौधे

पूर्वी चम्पारण कोटवा/लोकल पब्लिक न्यूज़:
कोटवा हाई स्कूल में शनिवार को पर्यावरण की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाठशाला को संबोधित करते हुए गांधी संग्रहालय के सचिव एवं पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि पेड़ से सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए युवाओं को अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जितने भी  जीव – जंतु हैं। प्रकृति के पास उनका पेट भरने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद है। लेकिन प्रकृति किसी व्यक्ति की लालच को नहीं पूरा कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग अपने जरूरत के हिसाब से ही करें और आने वाली पीढ़ी के लिए भी सुरक्षित रखें। संसाधनों को बर्बाद होने से बचाएं।

वही पाठशाला को संबोधित करते हुए नेत्रिका फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर कमलेश कुमार ने कहा कि हमारे पूर्वज पहले पेड़ों की पूजा करते थे। और आज हमारी संवेदनशीलता धीरे – धीरे खत्म होती जा रही है; जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वनों की कमी और पेड़ों की कटाई के कारण भूमि का तापमान बढ़ रहा है, भू_जलस्तर घट रहा है, नदियां सुख रही है ; जो जीवो के जीवन चक्र को प्रभावित कर रहा है। इसका समाधान  वन की सुरक्षा और अपने – अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर कर किया जा सकता है।

वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण प्रेमी विनय कुमार ने कहा कि पर्यावरण की पाठशाला  प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व प्रबंधन की दिशा में शुरू किया गया एक छोटा सा प्रयास है । जिससे जुआ पीढ़ी अपने प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझेंगे और इसको बचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पाठशाला में शामिल बच्चे सामूहिक प्रयास के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं एक – एक पौधा दे कर किया गया।

अध्यक्षता शिक्षक सुदिष्ट प्रसाद यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाचार्य हीरा मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण की पाठशाला में विद्यालय के 100 से अधिक बच्चें  एवं बच्चियां शामिल रही और सबने विद्यालय के प्रांगण में एक – एक पौधे लगाए।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नेत्रिका फाउंडेशन और गांधी संग्रहालय के द्वारा आयोजित किया है। पर्यावरण की पाठशाला में शिक्षक डॉ. आरती रानी, अर्चना कुमारी, ज्योति कुमारी, नरोतम प्रसाद यादव, अनवर अंसारी, जयप्रकाश मिश्रा, राज गुरु, सज्या खातून, रानी प्रवीण, जूही कुमारी, पलक खातून, शिल्फा कुमारी, खुशबू कुमारी, आकृति कुमारी, गोल्डी कुमारी, अणु कुमारी, अंशु कुमारी, आदि ने पर्यावरण के संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम में सहयोग किया।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular