Sunday, October 6, 2024
28.1 C
Delhi
Sunday, October 6, 2024
spot_img
HomeBlogराधामोहन सिंह 25 वर्षों में नही गए किसी गरीब के घर :...

राधामोहन सिंह 25 वर्षों में नही गए किसी गरीब के घर : डॉ राजेश

कोटवा में इंडिया गठबंधन का रोड शो।

पूर्वी चम्पारण कोटवा(लोकल पब्लिक न्यूज़)25 – 30 साल में वर्तमान सांसद आज तक किसी गरीब के घर नही गए । उनकी सोच ही ऐसी है कि जैसे गरीबो से उन्हें नफरत है। कोटवा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए महा गठबंधन के लोक सभा प्रत्यासी डॉ राजेश कुमार ने उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उनके जीत पर पहले ही मोहर लगा दी है।

भाजपा से किसान , युवा , महिला सभी वर्ग के लोग अब त्रस्त हो गए हैं। महंगाई से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। युवा रोजगार के लिए तरस गए हैं। कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि हर विधान सभा मे महागठबंधन 50 हजार से अधिक वोट से लीड करेगी।

Watch video ▶️

वही मोतिहारी की महापौर प्रति कुमारी ने कहा कि हमलोग पहले भी भाजपा को शिकस्त दिए हैं , इस चुनाव में भी उनकी हार तय है। उनका इशारा नगर निगम चुनाव की तरफ था , जहा महापौर के सीट के लिये भाजपा के जिलाध्यक्ष की हार हुई थी और वह विजई हुई थीं। इस सभा को राजद नेता सुरेश सहनी , विनोद बेदर्दी , मुखिया संघ कोटवा अध्यक्ष जितेंद्र यादव , सतेंद्र कुमार यादव , प्रखण्ड अध्यक्ष राजद सुनील दास , कम्युनिस्ट नेता रामायण सिंह , भरत राय आदि ने सम्बोधित किया । बाद में वीआईपी प्रत्याशी , स्थानीय विधायक सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने स्थानीय बाजार में पैदल मॉर्च कर लोगो का अभिवादन किया। इस दौरान प्रत्याशी डा राजेश कुमार के साथ सैकड़ो लोग चल रहे थे।

Local Public News
Local Public News
Journalist -Arjun Rai East Champaran Bihar India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular